चार साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चार साल के एनडीए सरकार के कार्यकाल की रिपोर्ट जनता के सामने रखी। उन्होंने मौजूदा सरकार को बाकी सभी सरकारों की तुलना में ज्यादा पारदर्शी और ईमानदार सरकार बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अब डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 

गृह मंत्री राज नाथ सिंह ने भोपाल में मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा है कि आर्थिक विकास को लेकर देश की छवि बदली है जिसके चलते भारत निवेशकों पसंदीदा स्थान बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य बीमा आयुषमान की शुरूआत की है जिसके तहत हर साल 10 करोड़ परिवार को 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराय जाएगा।

राजनाथ सिंह ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण व्यवस्था से लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसा पहुंचाने से बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। गृह मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया परियोजाना से रक्षा उद्योग में पिछले चार साल में बड़ा उछाल देखा गया है और भारत स्वदेशी रक्षा उपकरण बनाने में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज अमृतसर में प्रेस वार्ता मोदी सरकार की 4 साल उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार मिली है। जावडेकर ने कहा कि किसानों के साथ अगर किसी सरकार ने न्याय किया है तो वो मोदी सरकार है। पिछले 4 साल में केन्द्र सरकार ने फसल बीमा योजना से लेकर नीम कोटेड यूरिया देने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंदौर में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि साफ नीयत और निर्धारित उद्देश्य के तहत भारत ने 48 महीने में लक्ष्यों को हासिल कर लिया है जो पिछले 48 सालों से नहीं कर पाया था।
 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2kB6GoS

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?