देश भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम

 

भारतीय योग पद्धति को अब विश्व में मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी माना कि भारत योग का विश्व गुरू है। भारत को ये पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमन्त्री मोदी को जाता है। योग कैसे युवाओं में ऊर्जा पैदा करें, युवाओं को फिट बनाये इसका श्रेय फिट फॉर इंडिया कार्यक्रम को जाता है। आज दुनिया के 177 देश योग की इस अहमियत को समझते हैं। योग हमारी प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। योग मनुष्य और प्रकृति, दिमाग औऱ शऱीर, विचार औऱ संयम का सामंजस्य है। इस पुरातन शैली ने भारत की पहचान दुनिया में कराई है।  आधुनिक जीवनशैली, काम के तनाव और मानसिक शांति की दिशा में सटीक क़दम का नाम है योग। 

योग दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों ने तय कार्यक्रम के अनुसार देश के अलग-अलग शहरों में जाकर योग से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग के फायदे गिनाए। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग आज एक आंदोलन बन चुका है। योग जोड़ने का काम करता है। महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली में एक प्राकृतिक प्रसव केंद्र में गर्भवती महिलाओं के साथ योग किया। गर्भावस्था के दौरान योग से महिलाओं को कई फ़ायदे होते हैं। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने बेंगलुरू में योगाभ्यास किया औऱ कहा कि योग शक्ति भी और भक्ति भी है।

देश का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है जहां आज योग नहीं हो रहा। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने योग से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले से कहीं ज्यादा देश दुनिया के लोग योग से जुड़ रहे है और ये गर्व की बात हैं।  मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत की पहल के कारण आज दुनिया में योग आंदोलन शुरू हुआ है।  नोएडा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और चेन्नई में वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग किया। राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों के कारण योग को आज दुनियाभर में नई पहचान मिली है। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि ये देश के लिए गर्व का विषय है। दिल्ली के राजपथ पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

योग साधना है, तप है। तप से शरीर कुंदन बनता है और साधना से जीवन में सुख और शांति बढ़ती है। शाहदरा के झील पार्क में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब काफी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग योग की यात्रा में शामिल होने पहुंचे। मौक़ा था चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का , जहां सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी योगासन किए। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2tstQC9

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?