पीएम: संपूर्ण विश्व ने योग को अपनाया

हिमालय की गोद में बसे देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में एक मन.. एक विचार.. और एक संकल्प के साथ योग दिवस की शुरूआत में-आम लोगों के बीच.. आम लोगों के प्रधानमंत्री ने योगाभ्यास किया। भारत में योग को स्वस्थ रहने की लगभग 5000 साल पुरानी मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक पद्धति की चमक आज पूरी दुनिया मान रही है। पीएम मोदी ने कहा कि योग की शक्ति आज दुनिया के हर भू-भाग पर देखने को मिल रही है।

मतभेदों और विवादों से भरे आज के इस दौर में अगर दुनिया के लगभग सभी देश परस्पर सहमति से किसी एक मुद्दे पर एक साथ एक दूसरे का समर्थन करें तो यह मान लेना चाहिए कि जरूर वह मुद्दा वैश्विक हित से जुड़ा होगा। योग की भी यही ताकत है। 21 जून को दुनियाभर में मनाया जाने वाला योग दिवस ऐसा ही एक आयोजन है। पीएम ने कहा कि योग की शक्ति मानवता को जोड़ने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग के जीवन में पड़ने वाले सकारात्क प्रभाव को लेकर कहा कि ये समाज को देशों को सदभाव के रिश्तों में जोड़ता है।

भारत की विरासत में रचे-बसे योग के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि आज योग की ताकत को पूरी दुनिया ने माना है। योग से जुड़ने के बाद जीवन में क्या बदलाव आ सकता है इसका मंत्र भी प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। करीब एक घंटा चले योगाभ्यास में आम लोगों के खास प्रधानमंत्री कार्यक्रम के खत्म होने के बाद लोगों से मिले। पीएम योग साधकों के बीच पहुंचे। 50 हज़ार से ज्यादा लोगों के बीच प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में नया संकल्प नया जोश देखने को मिला। ऊर्जा से भरे माहौल में पीएम ने योग साधकों का अभिवादन स्वीकार किया। 

योग की ताकत से एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि पीएम मोदी जिस वसुधैव कुटुंबकम यानि पूरी धरती ही परिवार है, की भावना के साथ चलते है वो योग की ताकत के जरिये पूरी दुनिया मान रही है। भारत के परम ज्ञान का पूरी दुनिया सम्मान कर रही है।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2MM8isL

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?