महाराष्ट्र बस दुर्घटना:रायगढ़ जिले में खाई में गिरी बस, 33 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। रायगढ़ के आंबेनली घाट के पास पहाड़ी सड़क से कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 को बचा लिया गया है। ये दुर्घटना रायगढ़ के पोलादपुर इलाके में हुई है। बस रत्नागिरी से महाबलेश्वर जा रही थी। तभी वह आंबनेली घाट के पास पहाड़ी से बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इसके अलावा सरकार घायलों के इलाज का भी खर्च उठाएगी।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2NStvRT

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?