इटली को पछाड़कर भारत महिला हॉकी विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कल इटली को 3-0 से हराकर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतिम 8 में भारत का सामना आयरलैंड के साथ होगा। भारतीय टीम ने पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में ही 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली। यह गोल 9वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर लालरेमसियामी ने लगाया। नेहा गोयल ने 45वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। वंदना कटारिया ने फिर 55वें मिनट में टीम इंडिया का तीसरा गोल करने में सफलता पाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा



from DDNews Feeds https://ift.tt/2AumqF6

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?