अफ्रीका के साथ रिश्तों पर विशेष जोर देता रहेगा भारत: पीएम

जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीका आउटरीच के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के अफ्रीकी देशों के साथ बहुत करीबी रिश्ते हैं। पिछले चार साल में कई यात्राओं और मुलाकातों के बाद दोनों के बीच आर्थिक रिश्तों में नई ऊंचाई आई है। उन्होंने युगांडा संसद में गिनाए 10 सिद्धांतों का यहां भी जिक्र किया और कहा कि भारत अफ्रीका के साथ रिश्तों पर विशेष जोर देता रहा है और देता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने साथ ही मुक्त व्यापार के लिए अफ्रीकी देशों को बधाई दी और कहा कि क्षेत्रीय एकता के लिए यह महत्वपूर्ण है। वहीं वैश्वीकरण और विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए ग्लोबल साउथ को भी बराबर का भागीदार बताया।

प्रौद्योगिकी, डेटा एनालिटिक्स पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे को विकसित करने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत साझेदार देशों के साथ विकास में भागीदार रहा है और दक्षिण दक्षिण सहयोग के तहत अपने अनुभवों और शिक्षाओं को साझा करना जारी रखेगा।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2mLRQNy

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?