दूरदर्शन और सीसीटीवी के बीच दोनों देशों की जनता के परस्पर संवाद की बेहतरी पर चर्चा

भारत में चीन के राजदूत लूओ झाओहुई ने नई दिल्ली में प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्यप्रकाश, सीईओ शशि शेखर वेम्पति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। एक घंटे से ऊपर चली मुलाकात में इस बात पर चर्चा हुई कैसे की दोनों देशों के राष्ट्रीय प्रसारक  दूरदर्शन और सीसीटीवी दोनो ही देशों जनता के बीच आपसी संवाद को और बेहतर बन सकते हैं।

दोनों ही देशों के राष्ट्रीय प्रसारकों ने  मिलकर भारतीय योग और बॉलिवुड सिनेमा  को  नई ऊंचाईयों पर ले जाने की योजना बनाई है। भविष्य में दोनों ही प्रसारक साझा कार्यक्रम निर्माण को लेकर भी प्रयास करेंगे 

गौरतलब है की दूरदर्शन र्और चीन के सीसीटीवी के बीच 2015 से करार है। जिसके तहत दूरदर्शन और सीसी टीवी कार्यक्रम निर्माण, साझा महत्व से जुड़े सह कार्यक्रमों का प्रोत्साहन, निमाण और तकनीकी पेशेवरों को प्रशिक्षण प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। करार के तहत दूरदर्शन और सीसीटीवी एक दूसरे को कार्यक्रमों का निशुल्क आदान प्रदान करते हैँ।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2LUM4nM

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?