एशियाड: 12 वें दिन भारत के खाते में आए दो और गोल्ड

भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। बहरीन (3:30.61) और वियतनाम (3:33.23) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किये। भारत 2002 एशियाई खेलों के बाद से ही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करता आ रहा है।

भारत की चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम ने एथलेटिक्स की अंतिम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। कुन्हु मोहम्मद, धारून अय्यासैमी, मोहम्मद अनस और अरोकिया राजीव ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया जिससे वह कतर से पीछे रही जिसने तीन मिनट 00.56 सेकेंड से एशियाई रिकार्ड समय से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जापान ने 3:01.94 के समय से कांस्य पदक हासिल किया। भारत 2014 एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहा था।

इससे पहले भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने 1500 मीटर फाइनल में अपनी धाक दिखाते हुए भारत को 12वां गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 1500 मीटर फाइनल रेस को 3:44:72 सेकेंड में पूरा करते हुए सोने पर कब्जा किया। केरल से ताल्लुक रखने वाले 27 वर्षीय जॉनसन इससे पहले एशियन गेम्स 2018 में ही 800 मीटर के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था। इस एशियन गेम्स में ये जॉनसन का दूसरा पदक है। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2NydsIS

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?