भारत वियतनाम के साथ रिश्ते मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल वियतनाम के हनोई में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ये इलाके की तरक्की के लिए अहम है। विदेश मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की शांति , समृद्धि के लिए भारत ने लगातार प्रयास किए हैं। हिंद महासागर के आर्थिक महत्व पर ज़ोर देते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र विश्व के व्यस्ततम जलमार्गों में गिना जाता है। वियतनाम दौरे के दूसरे दिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगी।
from DDNews Feeds https://ift.tt/2MSVsMm
Comments
Post a Comment