वियतनाम: विदेश मंत्री का भारतीय समुदाय को संबोधन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वियतनाम और कंबोडिया के चार दिवसीय दौरे  के पहले पड़ाव में हनोई में है। आज उन्होंने हनोई में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की औऱ कई मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने वियतनाम में रह रहे भारतीयों से अपने वतन आने और वहां मौजूद अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म और रामायण भारत को पूरे दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध सदियों पुराने हैं। इससे पहले हनोई में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। 

विदेश मंत्री आज हनोई में  तीसरे हिन्‍द महासागर सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगी। यात्रा के दौरान स्वराज वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पाम बिन्ह मिन्ह के साथ संयुक्त कमीशन की 16वीं बैठक की सह अध्यक्षता भी करेंगी। इसके अलावा वे वियतनाम के प्रधानमंत्री से मुलाकात भी करेंगी। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2odRPTc

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?