एशियाड के तेरहवें दिन भारत को महिला हॉकी में मिला रजत पदक

एशियाई खेलों में आज महिला हॉकी फाइनल में भारत को जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक मिला। जापान ने एशियाई खेलों में महिला हॉकी में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। जापान के लिए मिनामी शिमिज़ु और मोतोमी कावामुरा ने गोल किए। वहीं भारत के लिए एकमात्र गोल नेहा गोयल ने किया। भारतीय टीम ने 20 साल बाद एशियाई खेलों में महिला हॉकी में रजत पदक जीता है।

राष्ट्रपति ने रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया-एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन से भारत अभिभूत है। आपने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हमें आप पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया-भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता से बेहद रोमांचित हूं। उनका शानदार प्रदर्शन 125 करोड़ भारतीयों की खुशी का कारण है। रजत पदक जीतने पर बधाई।  



from DDNews Feeds https://ift.tt/2MDTdgx

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?