इंडोनेशिया में सुनामी से 420 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में शुक्रवार को  सुलावेसी द्वीप पर आये भूकंप और सुनामी से तबाही का मंज़र फैला हुआ है। देश की आपदा एजेंसी के मुताबिक इस विनाशकारी आपदा में अब तक 420 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या सबसे ज़्यादा पालू शहर में है, जहाँ क़रीब 10 फ़ीट ऊंची लहरें शहर में घुस गईं थी। भूकंप के चलते कई इमारतें जमींदोज हो गई... 7.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था। इस शहर का सबसे बड़ा अस्पताल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लिहाजा अस्थायी तंबुओं में घायलों का इलाज चल रहा है। इंडोनेशियाई सेना का कहना है कि स्थानीय हवाई अड्डा आंशिक रूप से नष्ट हो जाने के कारण पालू शहर तक मदद पहुँचाने में दिक्कतें हो रही हैं।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2xMqCfx

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?