पीएम मोदी ने देशवासियों के साथ की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल मन की बात कार्यक्रम के 48वें संस्करण में भारतीय सशस्त्र बलों के समृद्ध इतिहास और बहादुरी को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन इसके लिए किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता और सम्मान से समझौता नहीं करेगा। हाल ही में खबरों में रहे भारतीय नौसेना के नाविक अभिलाष टोमी की बहादुरी और इच्छ शक्ति पर पीएम ने उनकी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने टोमी के अदम्य साहस की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 48वें संस्करण में भारतीय सशस्त्र बलों के समृद्ध इतिहास और बहादुरी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने 2016 में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए देश में मनाए जा रहे पराक्रम पर्व में शरीक हुए।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन इसके लिए किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता और सम्मान से समझौता नहीं करेंगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय सुरक्षाबलों की सभी अंगों की चर्चा करते हुए सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान की समृद्ध परंपरा के बारे में देश के साथ अपने विचार साझा किए। भारतीय वायु सेना की बहादुरी और निःस्वार्थ सेवा के बारे में अपने विचार देश से साझा किए।

हाल ही में खबरों में रहे भारतीय नौसेना के नाविक अभिषेक टोमी की बहादुरी और इच्छ शक्ति पर पीएम ने उनकी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने टोमी के अदम्य साहस की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने सैनिकों की उत्कृष्ट भूमिका पर प्रकाश डाले हुए कहा कि सैनिक न केवल मातृभूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहते है बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 'मन की बात' कार्यक्रम के 48वें संस्करण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। गांधी जयंती से पहले पीएम ने देशवासियों के साथ गांधी जी की शिक्षाओं के अहम पहलुओं को साझा किया। प्रधानमंत्री ने श्रोताओं के साथ गांधी जी के प्रसिद्ध मंत्र को भी साझा किया। यह मंत्र गांधी जी के तलिस्म के नाम से प्रसिद्ध है। पीएम ने कहा कि दशकों बीत जाने के बाद गांधी जी का यह मंत्र आज भी प्रासंगिक है। 

इसके साथ ही पीएम ने देशवासियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के सरल और आडंबरहीन व्यक्तित्व की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के विचार और कार्य आम आदमी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। पीएम ने कहा कि शास्त्री जी की नाम प्रत्येक भारतवासी के मन में सम्मान का गहरा भाव भर देता है। 

देश आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाने की तैयारियों में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को बापू की शिक्षाओं के एक महत्वपूर्ण पहलू के बारे में बताया। पीएम ने राष्ट्रपिता से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज के बारे में बात की जिसे गांधी चार्टर कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने श्रोताओं के साथ गांधी जी के प्रसिद्ध मंत्र को भी साझा किया। यह मंत्र गांधी जी के तलिस्म के नाम से प्रसिद्ध है। पीएम ने कहा कि दशकों बीत जाने के बाद गांधी जी का यह मंत्र आज भी प्रासंगिक है। 

प्रधानमंत्री ने लोगों से बाज़ार से खरीददारी करते समय अपने दिमाग में यह मंत्र याद रखने की अपील की। पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के सरल और आडंबरहीन व्यक्तित्व की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के विचार और कार्य आम आदमी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। पीएम ने कहा कि शास्त्री जी की नाम प्रत्येक भारतवासी के मन में सम्मान का गहरा भाव भर देता है। मन की बात के 48वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत' मिशन दुनिया भर में एक सफल कहानी बन गया है।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2RcdQPw

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?