जवानों के साहस को सलाम करने के लिए 'पराक्रम पर्व'

सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम  और बलिदान को सलाम करते हुए देश भर में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक 'पराक्रम पर्व' का आयोजन किया जाएगा। 'पराक्रम पर्व' का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के इंडिया गेट में होगा। इसी तरह देशभर में 51 शहरों के 53 जगहों पर सेना के जवानों के पराक्रम पर फोकस करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन इंडिया गेट पर पराक्रम पर्व का उद्घाटन करेंगी और वहां बच्चों से संवाद भी करेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम की झलक दिखाती तस्वीरें और फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इस दौरान तोपें और छोटे हथियारों जैसे सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2OSFZd9

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?