सम्मान देश के मूल्यों और परंपराओं की पहचानः प्रधानमंत्री

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रॉन को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के रुप में पर्यावरणीय कार्रवाई पर सहयोग के नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए उनके अग्रणी काम के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चतम पर्यावरणीय सम्मान से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है।

मोदी और मैक्रॉन दुनिया के 6 सबसे उत्कृष्ट पर्यावरणीय परिवर्तकों में शामिल रहे जिन्हें चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के स्थापना और मान्यता दिलाने में कुशल नेतृत्व और 2022 तक भारत में प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने का अभियान शुरु करने के लिये दिया जा रहा है।

प्रधान मंत्री ने पूरे देश की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया और कहा कि यह पुरस्कार हमारे मूल्यों और परंपराओं की पहचान हैं।

उन्होंने प्रकृति को सुरक्षित और संरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया। इसके साथ ही पीएम ने दुनिया को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के महत्वाकांक्षी मिशन में भारत के निरंतर सहयोग का भी आश्वासन दिया।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने कहा है कि विजेताओं को वर्तमान समय के कुछ सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए उनके अभिनव और व्यापक प्रयासों के लिये चुना गया है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी उद्यमिता दृष्टि के लिए पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया है। ये सभी पुरस्कार न्यूयॉर्क में 73 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक विशेष समारोह में दिये जाएंगे। चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण के क्षेत्र में असाधरण योगदान को प्रोत्साहन देने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। ये पुरस्कार एसे व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है जिनके कार्यों से पर्यावरण संरक्षण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण क्षेत्र में दिये जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन तथा पर्यावरणीय कार्रवाई की दिशा में नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन की दोनों नेताओं की पहल पर यह सम्मान देने की घोषणा की गई है।

मोदी और मैक्रां दुनिया के उन छह प्रबुद्ध लोगों में हैं जिन्हें पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए ‘चैंपियंस आफ द अर्थ अवॉर्ड’ देने की घोषणा की गई है।

 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने कहा, ‘‘इस साल सम्मान पाने वालों ने साहसी, नवोन्मेषी तथा जमकर हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए काम किया।’’

 मोदी और मैक्रां ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को आगे बढ़ाने तथा पर्यावरणीय कार्रवाई की दिशा में सहयोग का स्तर बढ़ाकर नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने में चैंपियन की तरह काम किया है।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) भारत की पहल है जिसे संयुक्त रूप से मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने नवंबर 2015 में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन सीओपी-21 के इतर शुरू किया था। 

आईएसए एक संधि आधारित अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो सौर ऊर्जा संपन्न देशों के साथ गठजोड़ में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए काम करता है। 

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को इस साल का उद्यमिता दृष्टि सम्मान दिया गया है। सतत् ऊर्जा में उसके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए यह सम्मान मिला है। 2018 के चैंपियन आफ अर्थ सम्मान के अन्य विजेताओं में जोन कार्लिंग भी शामिल हैं। उन्हें पर्यावरण और स्वदेशी अधिकारों के लिए काम करने के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

कार्लिंग 20 साल से अधिक से जमीन और पर्यावरण से संबंधित विवादों में आगे बढ़कर काम कर रही हैं। ये सम्मान 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर अलग से न्यूयॉर्क शहर में आयोजिक अर्थ समारोह के मौके पर दिए जाएंगे।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2R5gEhC

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?