सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान को भारत का जवाब था: रक्षामंत्री

देशभर में पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी और इसे कहने में हमें कोई शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। पराक्रम पर्व को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक पाक को भारत का जवाब था। साथ ही रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि भारत की तरफ से की गई कार्रवाई से पाकिस्तान आतंकियों को प्रशिक्षण देना और भेजना रोकेगा। 

पराक्रम पर्व उत्सव के दूसरे दिन नई दिल्ली के इंडिया गेट पर  गायक सुखविंदर ने अपने संगीत के ज़रिए लोगों का दिल जीत लिया। समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी शिरकत की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पराकर्म पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है और युवाओं के लिए सशस्त्र बलों से जुड़ने का ये बेहतरीन मौका है।

इंडिया गेट पर आयोजित पराक्रम पर्व में गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने देश भक्ति के गीत भी गाए।
 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2QlwOSN

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?