'पराक्रम दिवस' पर सैनिकों के बीच प्रधानमंत्री, कोणार्क युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंलि

28 सितंबर , इतिहास में दर्ज़ ये तारीख़ गवाह है भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम की। गर्व से लहराते तिरंगे की आन-बान-शान हैं वो अमर बलिदानी जिन्होने अपने प्राणों को हंसकर न्यौछावर कर दिया। कोर्णाक युद्ध स्मारक जोधपुर में प्रधानमंत्री ने श्रद्धाजंलि दी उन वीर सैनिकों को जिन्होने अपने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्य बलिदान दिया। ये युद्ध स्मारक सन्1965 और 1971 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लड़े गए युद्ध में सैनिकों की वीरता का प्रतीक है। ये जोधपुर में भारतीय सेना की 12 वीं कोर मुख्यालय में ही स्थित है। यहां प्रधानमंत्री ने स्मारिका पुस्तिका में अपना संदेश दर्ज़ किया उन्होने लिखा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध, समर्पित, वीर सैन्य शक्ति के लिए देश गौरव अनुभव कर रहा है। 

सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को,
पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा के प्रतीक सभी को,
शत् शत् नमन। 

पराक्रम दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री ने जोधपुर में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें लोगों के लिए कई युद्धक टैंक,लाइट मशीनगन और संचार के यंत्रों को रखा गया है। कुछ इसी तरह से देश में 51 अलग-अलग जगहों पर पराक्रम पर्व को मनाया जा रहा है। लोगों ने इस पराक्रम पर्व को सेना के त्याग और बलिदान की परंपरा को याद रखने का पर्व बताया। 

 भारतीय सेना की दक्षता को बढ़ाने और दुनिया की नई चुनौतियों के मद्देनज़र एक ओर सरकार आयुध निर्माण से लेकर बड़ी-बड़ी आधुनिक मिसाइलें देश में तैयार करवा रही है तो वहीं तकनीक रूप से भी सशक्त करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके अलावा दूसरी ओर सैनिकों की लम्बे समय से अटकी वन रैंक और वन पेंशन को मंज़ूरी देकर भी केंद्र सरकार ने सैनिकों के प्रति सम्मान जताया। 

पराक्रम पर्व भी सम्मान है भारतीय सेना के अदम्य साहस का.......ये पर्व मुहंतोड़ जवाब है पाकिस्तानी सेना की पनाहगाह में पलने वाले इंसानियत के दुश्मनों को। ये चेतावनी है नापाक हरकत करने वालों को जो हमारे देश के अमनों-चैन पर नज़र टिकाए बैठे हैं। ये भारत है यहां देश के लिए हंस कर अपने प्राणों की आहूति देने के लिए वीर सिपाही हैं तो इस शस्य-श्यामला भूमि में लाखों दिल भी जिन्हे अपने सैनिकों के सर्मपण पर फर्क है। ये भारत ही है जो धैर्य में विश्वास रखता है लेकिन ज़रुरत पड़ने पर किसी को भी अपने शौर्य का भी परिचय दे सकता है। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2zCNfo5

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?