मई 2019 में तय होगी देश की दिशा: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि देश की दिशा मई 2019 में तय होगी। कल हैदराबाद में अमित शाह ने भारतीय जनता युवा मोर्चे के राष्द्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जतायी।  भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में दो धाराओं पर काम हो रहा है। एक ओर भाजपा देश के विकास में लगी है, तो वहीं विपक्ष महागठबंधन बनाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक ऐसा महागठबंधन बनाने में जुटा है, जिसकी ना कोई नीति है, ना कोई नेता। 

अमित शाह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम साढ़े चार सालों का हिसाब आपको नहीं देना चाहते हैं क्योकिं आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं। कांग्रेस ने चार पीढ़ी तक शासन करके भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2CMiOO8

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?