प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में मेक इन इंडिया सेमीनार को किया सम्बोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी जापान यात्रा के दूसरे दिन आज टोक्यो में मेक इन इंडिया सेमीनार को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा भारत की जापान के साथ आत्मीयता लगातार बढ़ती रही है। भारत और जापान के बीच  सह-अस्तित्व की भावना विश्वास पर आधारित है। सरकार की कोशिश है कि Ease of doing business के साथ ease of living के लिए काम हो। Ease of doing business में भारत ने रिकॉर्ड छलांग लगाई है... और केंद्र और राज्य मिलकर इसको और बेहतर करने के लिए कदम उठा रहे हैं। दुनिया के इनोवेशन index और competitive index पर भारत की बेहतर ranking है। साल 2014 के बाद से अब तक 200 नई जापानी कम्पनियां भारत में आईं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नए युग के मुताबिक़ आधारभूत संरचना विकसित कर रहा है। उन्होने जापान प्लस ऑफिस की बदौलत भारत में जापान के बढ़ते निवेश की भी चर्चा की। उन्होने कहा कि MSME कम लागत में बेहतर परिणाम देने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के दो देशों की सहभागिता और सहयोग विश्व में अलग स्थान रखते हैं। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान मे रहने वाले भारतीयों से आज मुलाक़ात की। टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच जब प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तो जनसमूह ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने जापान में रहने वाले भारतीयों को दीपावली की शुभकानाएं देते हुए कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत और भारतीयों के प्रति ख़ास लगाव है। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को सच्चा राष्ट्रदूत बताया और कहा कि जापान-भारत सांस्कृति विरासतों से एक -दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का मुखिया होने के नाते वे भारत की संस्कृति और परंपरा के मुताबिक़ काम कर रहे हैं। दुनिया में भारत की नीतियों और जन सेवा की योजनाओं का सम्मान सभी भारतीयों की जनभागीदारी और उनके प्रयासों के लिए है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के विकासशील देश भारत से प्रभावित हो रहे हैं। इंडियन सॉल्यूशन ग्लोबल एप्लिकेशन के साथ भारत, स्टार्ट अप के ज़रिए कम लागत वाले समाधान दुनिया के लिए विकसित कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज जापान के आर्थिक व वाणिज्यिक मामलों के मंत्री हिरोशिगे सिको से भी मुलाक़ात की। दोनों के बीच आर्थिक संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए अहम बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन आज जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव तोशिहेरियो निकाई से मुलाक़ात की। उन्होने दोनों देशों के रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए महासचिव निकाई की दृष्टि को सराहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाक़ात की। राजधानी टोक्यो में उन्होने भारत की आर्थिक विकास के मद्देनज़र उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया। भारत मेक इन इंडिया में ग्लोबल ब्राण्ड तो बन ही रहा है साथ स्टार्ट अप में दूसरा बड़ा ईको सिस्टम भी बनकर उभर रहा है। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के उद्योगपतियों के बिज़नेस फोरम से भी मुलाक़ात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक पटल पर लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जापान के आर्थिक जगत का योगदान अहम है। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2SrWsHm

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?