दो दिन के जापान दौरे पर कल रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापान भारत का एक अहम सहयोगी है। दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। भारत का जापान के साथ आर्थिक,रणनीतिक दोनों ही तरह की साझेदारियों में हाल के दिनों में कई सकारात्मक प्रगति हुई है। ये भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा भी है और ये उस दृष्टि का भी परिचायक है जिसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र,मुक्त और सहयोगात्मक क्षेत्र बनाने की प्रतिबद्धता है। लोकतंत्र के नाते हमारे मूल्य सभी के लिए शांति और समृद्धि लाना है। 

प्रधानमंत्री ने अपने व्यक्तव्य में जापान को भारत का एक विश्वसनीय सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बिज़नेस सीईओ के साथ मुलाक़ात भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि वे जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय को भी इस दौरे के दौरान संबोधित करेंगे। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2D7JkCR

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?