प्रधानमंत्री ने जापान में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के टोक्यो में एक समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। भारतीय समुदाय के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तो जनसमूह ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, कि भारत और जापान को जहाँ बुद्ध और बोस जोड़ते है, वही आधुनिक युग में भारत के लोग ये काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए भारत औऱ जापान के विशेष संबंधों को दोनों देशों और दुनिया के लिए उम्मीद की नई किरण बताया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यकवस्था बना है। भारत के कौशल का जापान को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मे निवेश के साथ जड़ों से जुड़कर काम करने का मौका है। प्रधानमंत्री ने जापान में रहने वाले भारतीयों को दीपावली की शुभकानाएं देते हुए कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत और भारतीयों के प्रति ख़ास लगाव है। प्रधानमंत्री ने मेहमानवाजी के लिए उनकी तारीफ़ की। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को सच्चा राष्ट्रदूत बताया और कहा कि जापान-भारत सांस्कृति विरासतों से एक -दूसरे से जुड़े हुए हैं। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2CP7Ac3

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?