मध्यप्रदेश और मिज़ोरम में प्रचार का अंतिम दिन

मध्‍यप्रदेश और मिजोरम में विधान सभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इन दोनों राज्यों में  चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। दोनों ही राज्‍यों में बुधवार को मतदान होगा। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता अपने-अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में विभिन्‍न स्‍थानों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। 

मध्‍य प्रदेश में चुनाव प्रचार आज शाम खत्म हो जाएगा। सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न पार्टियों के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदिशा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी से परेशानी है क्योंकि मोदी सरकार ने 3 लाख फर्जी कंपनियों को बंद कर दिया गया है। 

बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने विगत पंद्रह वर्षो में काफी विकास किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान  करने की भी अपील की। उधर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 15 सालों में राज्य का हाल बेहाल कर दिया।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2OX64qB

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?