मध्य प्रदेश और मिज़ोरम में ज़ोरों पर चुनाव प्रचार, पीएम ने छतरपुर में चुनावी रैली को किया संबोधित

मिजोरम, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने राज्य में बदलाव लाकर दिखाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजशाही परंपरा लोकशाही में नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कांग्रेस भाई भतीजावाद और परिवारवाद की परंपरा को आगे बढ़ा रही है इसी लिए देश के अधिकतर राज्यों से गायब हो गई।

रैली स्थल पर पहुंचने से पहले रास्ते में छतरपुर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़ोरदार स्वागत  किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदसौर में भी चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होने कहा कि दिल्ली के ए.सी. कमरों में बैठे लोग मध्य प्रदेश के मतदाताओं के मूड को लेकर अफवाह फैला रहे हैं।  पीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को ज़मीन पर उतर कर सच्चाई देखनी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी आज मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए  प्रचार किया। अमिश शाह ने गुना के अशोक नगर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया।

इसके बाद अमित शाह ने शिवपुरी में एक चुनावी रैली  को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए के शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार का राज था, जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में चौतरफा विकास हो रहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने भी आज मध्य प्रदेश के सागर में पार्टी के लिए प्रचार किया। उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2zjHuv5

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?