मध्यप्रदेश और मिजोरम में मतदान कल

मध्य प्रदेश और मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार कल शाम खत्म हो गया। दोनों राज्यों में बुधवार को मतदान होना है। मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए 2907 उम्मीदवार मैदान में है। राज्य में इस बार 65 हजार 367 मतदान केन्‍द्रों में मतदान होगा और इन सभी जगहों पर मतदान को सुनिश्चित करने के लिए लगभग पांच लाख कर्मियों को तैनात किया हैं। इस बार यह खासियत है कि तीन लाख पॉलिंग कर्मियों में लगभग पचास हजार महिला कर्मी हैं। 

उधर मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए बुधवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस चुनाव में 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार कांग्रेस और एमएनएफ दोनों सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं जबकि भाजपा ने 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2FJVXpB

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?