नए साल 2019 का स्वागत

नई उम्मीदों और नए सपनों से भरे नए साल...साल 2019 की शुरूआत हो चुकी है। देश और दुनिया भर के लोगों ने 31 दिसंबर की सर्द रात में नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस और इंडियागेट पर नए साल के जश्न का धमाल देखने को मिला। लोग यहां नये साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जमा हुए। 

वहीं कभी न सोने वाली नगरी मुंबई भी नये साल को अनोखे अंदाज में स्वागत करती नजर आई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 2019 के स्वागत के लिए रोशनी से जगमगाता उठा। घाटों के शहर वाराणसी में भी लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ नए साल का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक माल रोड पर इकट्ठा हुए।

मध्यप्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने 2019 का गर्मजोशी से स्वागत किया। ओडिशा के भुवनेश्वर में भी लोग नये साल के रंग में रंगे नजर आये। छत्तीसगढ़ में  सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाल रहे  सीआरपीएफ के जवानों ने नये साल का जोश के साथ स्वागत किया।

और 2018 की दहलीज पार कर साल 2019 के इस्तकबाल के लिए दुनिया भर के लोगों में खासा जोश दिखा। नए साल ने सबसे पहले न्यूज़ीलैंड के ऑक्लैंड में 2019 में दस्तक दी। यहां पूरा आसमां रौशनी से जगमगा उठा। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाईयां दी। 

समय का पहिया आगे बढ़ा और घड़ी की दोनों बांहें जैसे ही 12 बजे मिलीं, एक नए साल ने दस्तक दे दी और साथ ही सिडनी हार्बर ब्रिज के आर पार रोशनी की पंक्तियों ने नई शुरुआत की मुनादी कर दी। लंदन में भी बेहद खूबसूरत रोशनी और जोश के साथ लोगों ने 2018 को विदा किया और 2019 का स्वागत किया। एथेंस के लोगों ने भी इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की औऱ 2019 का स्वागत किया। उत्तर कोरिया में भी नये साल के आगमन पर खास आतिशबाजी की गई जिसने लोगों का दिल जीत लिया।



from DDNews Feeds http://bit.ly/2EWTPtH

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?