फिल्मकार मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन

मशहूर फिल्मकार मृणाल सेन का आज निधन हो गया है। वो 95 साल के थे। उन्हें 'पद्म विभूषण' और 'दादा साहब फाल्के' पुरस्कार प्रदान किया गया था। 1955 में मृणाल सेन ने अपनी पहली फीचर फिल्म 'रातभोर' बनाई।  उनकी अगली फिल्म 'नील आकाशेर नीचे' ने उनको स्थानीय पहचान दी और उनकी तीसरी फिल्म 'बाइशे श्रावण' ने उनको अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई। उनकी अधिकतर फ़िल्में बांग्ला भाषा में है। मृणाल सेन का जन्म 14 मई 1923 में फरीदपुर नामक शहर में में  हुआ था। मृणाल दा ने 80 वर्ष की उम्र में 2002 में अपनी आखिरी फिल्म आमार भुवन बनाई थी



from DDNews Feeds http://bit.ly/2EXjsJL

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?