वेदांगी बनीं साइकिल से सबसे तेजी से विश्‍व भ्रमण करने वाली एशियाई महिला

पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी, साइकल से दुनिया का सबसे तेज चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई नागरिक बन गयी हैं। वेदांगी ने रविवार को कोलकाता में तड़के साइकल चलाकर इसके लिए जरूरी 29,000 किलोमीटर की मानक दूरी तय की।

वेदांगी ने इस सफर की शुरुआत जुलाई में पर्थ से की थी और इस रेकॉर्ड को पूरा करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में वापस जाएंगी। वेदांगी ने बताया कि उन्होंने 14 देशों का सफर किया और 159 दिनों तक रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकल चलाती थी। 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2EOHGqE

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?