20वां भारत रंग महोत्सव 1 से 21 फरवरी तक

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा सालाना आयोजित किया जाने वाला भारत रंग महोत्सव इस साल एक फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 100 से भीं अधिक प्रॉक्शन शोज और अन्य मनमोहक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इस अतंर्राष्ट्रीय रंग महोत्सव सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा करेंगे। 

भारत का अंतर्राष्ट्रीय थियेटर फेस्टीवल यानि 20 वां भारत रंग महोत्सव इस बार एक फरवरी से शुरु हो रहा है। 21 दिन तक चलने वाले इस रंग महोत्सव के दौरान देश के  6 राज्यों को भी कवर किया जाएगा  जिसमें 125 शॉ और विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रंग महोत्सव में इस साल जहां  हिन्दी, अंग्रेजी, और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है। वहीं विशेष  तौर पर महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म तिथि पर उनके विचार और दर्शन से जुडे 5 नाटक खास आकर्षण के केन्द्र रहेंगें।

उत्सव के दौरान 69 भारतीय और 15 विदेशी नाटकों का मंचन होगा जिनमे बांग्लादेश, पोलैंड, रशिया, श्रीलंका, चैक गणराज्य,इटली, नेपाल,रोमानिया, और सिंगापुर, के नाटकों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली भी शानदार प्रस्तुति होगा वहीं स्ट्रीट प्ले, एंबियेंस शॉ और थियेटर बाजार के आलावा तमाम तरह के उत्पादों औृर लजजी व्यंजनों का भी कला प्रेमियों को स्वाद चखने को मिलेगा।

 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2sTDPjW

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?