दूरदर्शन पर "रग रग में गंगा" स्पेशल सीरीज का उदघाटन

नमामि गंगे योजना एवं दूरदर्शन के सौजन्य से तैयार हो रहे यात्रा विवरण "रग रग में गंगा" का उदघाटन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। उद्घाटन के खास मौके पर दोनो मंत्रालय के सचिव, दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू के साथ प्रसार भारती के कई अधिकारी मौजूद थे।

गंगा की स्वच्छता पर जोर देते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता वापस लाने के लिए 265 प्रोजेक्ट पर काम जारी है, अभी महज 15 फीसदी काम हुआ पूरा हुआ है, औऱ गंगा के प्रवाह में बदलाव दिखने लगा है।
गंगा इस देश की समृद्द संस्कृति  है।

यात्रा विवरण से इस संस्कृति की झलक दिखेगी। यह भी दिखाने का प्रयास होगा कि कैसे गंगा इस देश की 40 फीसद आबादी को प्रभावित करती है। 21 एपिसोड की श्रंखला में गंगा पुनरूद्दार का अमूल्य संदेश हैं। गंगा गोमुख से लेकर गंगा सागर तक भारतीय संस्कृति, कृषि को समृद्ध करती आयी है।

रग रग में गंगा सीरिज एक कड़ी है। इस कड़ी में यात्रा विवरण है। विवरण में यह दिखाने का प्रयास होगा कि कैसे नमामि गंगे योजना से गंगा की पर्यावरणीय प्रवाह वापस लौट रही है। 
 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2GdzVtZ

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?