प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से तेजी से जुड़ रहे हैं निजी अस्पताल

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली अठ्ठाईस साल की संगीता की आंखो का हाल ही में लेजर ट्रीटमेंट हुआ है।  दरअसल संगीता पिछले चार साल से आंखो की समस्या से परेशान थी। रोहतक में दिखाया तो डॉक्टरों ने ढ़ाई लाख का खर्च बताया। एमए की पढ़ाई करा रही संगीता के लिए इतना खर्च उठा पाना मुश्किल था। लेकिन संगीता का सहारा बना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।  

संगीता का इलाज दिल्ली के निजी आई क्लिनिक विजीटेक आई सेंटर में प्रधानमत्री जन आरोग्य योजना के तहत  हुआ और वो भी मुफ्त में। दरअसल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से बड़े पैमाने पर निजी अस्पताल जुड़ रहे है। जहां आयुष्मान भारत के लाभार्थी निशुल्क इलाज करा रहे है और बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे है। 

प्रधानमत्री जन आरोग्य योजना गरीबों का सहारा बन रहा है। जो लोग पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थे वो अब बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ ले रहे है और वो भी निजी अस्पतालों में। 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2Sl3Ab6

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?