पीएम मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन

देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले रणबांकुरों को सम्मान देने के लिए राजधानी दिल्ली में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उद्घाटन करेंगे। इस स्मारक में चार वृत्ताकार परिसर होंगे और एक ऊंचा स्मृति स्तंभ भी होगा जिसके तले में अखंड ज्योति दीप्तमान रहेगी। पीएम मोदी इंडिया गेट परिसर में पत्थर से बने स्तंभ के नीचे ज्योति को प्रज्ज्वलित कर 40 एकड़ में फैले युद्ध स्मारक को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये स्मारक आजादी के बाद से विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में शहीद होने वाले 25492 से अधिक सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है

नई दिल्ली के इंडिया गेट के ठीक सामने मेजर ध्यान चंद्र  राष्ट्रीय स्टेडियम की ओर बनकर तैयार हुए इस समारक के लिए केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2015 में स्वीकृत दी थी। अमर चक्र, वीर चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र के साथ इसमें हमेशा जलती लौ के साथ एक 15.5 मीटर लंबा स्तंभ बना है।

इसपर भित्ति चित्र, ग्रैफिक पैनल, शहीदों के नाम और 21 परमवीर चक्र विजेताओं की मूर्ति बनाई गई। 1914-19 के बीच हुए पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में ब्रिटिश शासकों ने 1931 में  इंडिया गेट का निर्माण करवाया था। उसके बाद वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में अमर जवान ज्योति बनाई गई थी। राष्ट्रीय समर स्मारक को मंगलवार से आम लोग बिना किसी शुल्क के देख सकेंगें।
 

 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2GJTyet

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?