प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में फूंका चुनावी बिगुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में चुनावी बिगुल फूंका दिया। ओडिशा के कोरापुट में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए आपका ये चौकीदार आपके बीच आया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही, ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। ओडिशा में पहले चरण में 4 लोकसभा और 28 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने नकारात्मक राजनीति करने के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

ओडिशा के बाद प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने राज्य की महबूब नगर की जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के यमूनानगर में एक रोड-शो किया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा भी मौजूद रही। कांग्रेस अध्यक्ष के रोड-शो के दौरान बड़ी तदाद में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2HN75T8

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?