चक्रवात फानी के चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हिंद महासागर भूमध्‍य रेखा के पास के क्षेत्रों और बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यह स्थिति फानी नामक चक्रवाती तूफान में बदल सकती है और इसके उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। और मंगलवार तक इसके उत्‍तरी तमिलनाडु में पहुंचने की संभावना है जिससे कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों से समुद्र में गये मछुआरों को आगाह किया गया है कि फौरन वापस लौट आएं। तटवर्ती इलाकों में प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2VC0Lo1

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?