चौथे चरण के प्रचार के अंतिम राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होने कहा कि तीन चरण मतदान के पूरे हो चुके हैं और 17वीं लोकसभा का चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस कश्मीर से सेना की तैनाती में कमी और देशद्रोह जैसे क़ानून को बदलना चाहती है। उन्होने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की और कहा कि आपके वोट से देश मजबूत होगा।  

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच आम आदमी की सोच से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद देश में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चुनावी रैली की। प्रियंका ने लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में उनका गठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की स्थिति पर भी तंज कसा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में आयोजित अपने चुनावी रैली में सपा,बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन तीनों पार्टियों के शासनकाल में राज्य आतंकवाद से ग्रसित रहा। हाल में ही भाजपा में शामिल हुए अभिनेता सनी देओल ने पहली बार रोड शो कर अपना दम दिखाया। उन्होने आज राजस्थान के अजमेर और बाडमेर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगा। 

उधर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा विवादित बयान में फंस गये हैं। दरअसल सिन्हा ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना की देश में स्वतंत्रता और विकास में भूमिका थी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये कही। हालांकि बाद में इसे ज़ुबान फिसलना बताया। लेकिन बयान को लेकर भाजपा को निंदा करने का मौक़ा मिला और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे कांग्रेस की चली आ रही राजनीति का हिस्सा बताया। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में सत्ता की राजनीति की है । 

 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2GO0vtC

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?