पीएम मोदी करेंगे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी रैलियों को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के सीधी और जबलपुर जबकि महाराष्ट्र के मुंबई में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी उम्मीदवार देवजी पटेल के समर्थन में राजस्थान के जालोर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में अमित शाह भाजपा उम्मीदवार गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में जोधपुर में आयोजित एक रोड शो में भी शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के समस्तीपुर, ओडिशा के बालासोर, महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
from DDNews Feeds http://bit.ly/2VrsTdj
Comments
Post a Comment