यूपी बोर्ड: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के नतीजे जारी

यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गए हैं जिसमें हाईस्कूल में गौतम रघुवंशी ने प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है तो वहीं इण्टरमीडिएट यानि बारहवीं में तनु तोमर ने 97.80 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।  इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया गया। जबकि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 2 मार्च तक चली थीं। यूपी बोर्ड परीक्षा  में 58,06,922 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा  में कुल 31,95,603 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जबकि यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में 26,11,319 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा 14 दिन और इण्टर की परीक्षा 16 दिन में समाप्त हो गई थी।

ये हैं दसवीं के टॉपर 

1. गौतम रघुवंशी- 583/600- 97.17% (कानपुर)
2. शिवम- 582/600- 97.00% (बाराबंकी)
3. तनुजा विश्वकर्मा- 581/600- 96.83% (बाराबंकी)
4. अपूर्वा वैश्य- 577/600- 96.17% (बांदा)
4. शुभांगी- 577/600- 96.17% (बाराबंकी)
5.शिखा सिंह- 572/600- 95.33% (उन्नाव)
5. निखिल चौरसिया- 572/600- 95.33% (श्रावस्ती)
6.हर्षित सिंह- 570/600- 95.00% (मऊ)
6.ईशा यादव- 570/600- 95.00% (मऊ)
7.गोपाल मौर्या- 569/600- 94.83% (संत कबीर नगर)
8. अनुराग सिंह- 568/600- 94.67% (कानपुर)
8. श्रद्धा सचान- 568/600- 94.67% (कानपुर)
8. गौरा कमार- 568/600- 94.67% (कन्नौज)
9. प्रियांशु गुप्ता- 567/600- 94.50% (कानपुर)
9. दिव्यानी सिंह- 567/600- 94.50% (कानपुर)
9. जैनब- 567/600- 94.50% (इटावा)
10. सुनिधि वसुंधरा- 566/600- 94.33% (रायबरेली)
10. हर्ष खत्री- 566/600- 94.33% (कानपुर)
10. अक्षय कुमार- 566/600- 94.33% (प्रयागराज)
10. प्रज्ञा देवी- 566/600- 94.33% (फतेहपुर)
10. साक्षी जयसवाल- 566/600- 94.33% (अयोध्या)

ये हैं बारहवीं के टॉपर 

1-तनु तोमर            97.80% (बड़ौत बागपत)
2-भाग्य श्री उपाध्या        95.20% (गोंडा)
3-आकांक्षा शुक्ला        94.80% (प्रयागराज)
4-युवराज            94.60% (बड़ौत- बागपत)
5-दीक्षा            93.80% (फतेहपुर)
5-श्वेता सिंह            93.80%(मऊ)
6-अंकिता कुमारी        93.40% (लखनऊ)
6-ऋषि राज भार्गव        93.40% (बाराबंकी)
7-स्वाति सिंह        93.20% (गाजीपुर)
8-प्रशांत कुमार        92.80% (मुरादबाद)
8-दृष्टि            92.80% (इटावा)
8-आकांक्षा सिंह        92.80% (आजमगढ़)
9-अतिथि कुमार        92.60% (लखनऊ)
10-शिवांगी पांडेय        92.20% (अमेठी)



from DDNews Feeds http://bit.ly/2IZNRcz

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?