एशियाई मुक्‍केबाजी चैम्पियनशिप

अमित पंघाल और पूजा रानी के स्वर्ण पदको की मदद से भारत ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक समेत 13 पदक हासिल किए। अमित पंघाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होने फाइनल में कोरिया के किम इनक्यू को हराया। इस साल यह पंघाल को दूसरा स्वर्ण पदक है। पंघाल ने सेमीफाइनल में चीन के जियांगुआन हू को हराया था। 

वहीं महिला वर्ग में पूजा रानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफलता पाई। पूजा ने मौजूदा विश्व चैम्पियन वांग लियान को 81 किलोग्राम भारवर्ग में मात दी। पूजा ने वांग को विभाजित फैसले से हराया। यह उनका इस टूर्नामेंट में कुल तीसरा पदक है। इससे पहले पूजा ने 2012 में रजत और 2015 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

कविंदर सिंह बिश्ट को 56 किलोग्राम भारवर्ग रजत से संतोष करना पड़ा। कविंदर को फाइनल में एशियाई खेलों के मौजूदा चैम्पियन उज्बेकिस्तान के मिराजिज्बेक मिजार्खालिलोव के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। आशीष कुमार को 75 किलोग्राम भारवर्ग और दीपक सिंह को 49 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिसके कारण उन्हे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2UHXSgw

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?