Sri Lanka attacks: धमाकों में शामिल संदिग्धों के फोटो जारी

ईस्टर पर हुए हमले के मामले में श्रीलंका ने छह संदिग्धों के फोटो जारी की हैं जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। देश के रक्षा सचिव ने इस्तीफा दे दिया है। हमले में अबतक 253 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 40 विदेशी भी शामिल हैं। हमले के संबंध में खुफिया सूचनाएं मिलने के बावजूद कार्रवाई करने में नाकाम रहने पर रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो को इस्तीफा देने को कहा गया था। श्रीलंका के स्वास्थ्य विभाग ने मरने वालों का आंकड़ा 253 बताया है जो अब तक 359 बताया जा रहा था।

श्रीलंका में सुरक्षा पर असमंजस की स्थिति बनी रही क्योंकि खबर आई कि यहां कुछ और हमलों की तैयारी की जा रही है। हमलों की आशंका के मद्देनजर गिरजाघरों और मस्जिदों में आज की प्रार्थना रद्द कर दी गई है। देश में कई सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों की धरपकड़ जारी है। अब 80 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

 



from DDNews Feeds http://bit.ly/2UYEMrK

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?