2019 का चुनाव विश्व का सबसे बड़ा चुनाव: पीएम

लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमत्री ने कांग्रेस शासनकाल में लागू हुए आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता हनन का जिक्र किया वहीं भारतीय लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका और इसमें महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की। 

केंद्र की सत्ता में दुबारा आने के बाद पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासनकाल में लागू हुए आपातकाल के  दर्द की झलक भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल का विरोध समाज के हर वर्ग में देखने को मिला क्योंकि इसमें लोगों से जीने का अधिकार छिन लिया गया था और जन-जन के दिल में एक आक्रोश था। 

पीएम ने कहा "जब देश में आपातकाल लगाया गया तब उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं रहा था, राजनेताओं तक सीमित नहीं रहा था, जेल के सलाखों तक, आन्दोलन सिमट नहीं गया था | जन-जन के दिल में एक आक्रोश था | खोये हुए लोकतंत्र की एक तड़प थी | दिन-रात जब समय पर खाना खाते हैं तब भूख क्या होती है इसका पता नहीं होता है वैसे ही सामान्य जीवन में लोकतंत्र के अधिकारों की क्या मज़ा है वो तो तब पता चलता है जब कोई लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लेता है | आपातकाल में, देश के हर नागरिक को लगने लगा था कि उसका कुछ छीन लिया गया है |"

पीएम ने कहा कि "लोकतंत्र हमारे संस्कार में है और यह हमारी विरासत भी है। उन्होंने कहा कि उसके बाद हुए चुनाव में जनता ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद को आहूत कर दिया। उन्होंने कहा "शायद, दुनिया के किसी देश में वहाँ के जन-जन ने, लोकतंत्र के लिए, अपने बाकी हकों की, अधिकारों की, आवश्यकताओं की, परवाह ना करते हुए सिर्फ लोकतंत्र के लिए मतदान किया हो, तो ऐसा एक चुनाव, इस देश ने 77 (सतत्तर) में देखा था | हाल ही में लोकतंत्र का महापर्व, बहुत बड़ा चुनाव अभियान, हमारे देश में संपन्न हुआ | अमीर से लेकर ग़रीब, सभी लोग इस पर्व में खुशी से हमारे देश के भविष्य का फैसला करने के लिए तत्पर थे |"

प्रधानमंत्री ने देश के लोकतंत्र को महान बताया और कहा कि 2019 लोकसभा  का चुनाव अब तक के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था। 

पीएम मोदी ने कहा कि "हमें जो बहुमूल्य लोकतंत्र मिला है उसे हम बहुत आसानी से granted मान लेते हैं लेकिन, हमें स्वयं को यह याद दिलाते रहना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र बहुत ही महान है और इस लोकतंत्र को हमारी रगों में जगह मिली है - सदियों की साधना से, पीढ़ी-दर-पीढ़ी के संस्कारों से, एक विशाल व्यापक मन की अवस्था से | भारत में, 2019 के लोकसभा चुनाव में, 61 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट दिया, sixty one Crore | + जितने मतदाताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट दिया, उनकी संख्या अमेरिका की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है, करीब दोगुनी है | भारत में कुल मतदाताओं की जितनी संख्या है वह पूरे यूरोप की जनसंख्या से भी ज्यादा है | यह हमारे लोकतंत्र की विशालता और व्यापकता का परिचय कराती है | 2019 का लोकसभा का चुनाव अब तक के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था |"

मन की बात में कार्यक्रम में पीएम ने 2019 में संपंन हुए लोकसभा चुनाव में महिला भागीदारी का भी जिक्र किया  और कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब महिलाओं ने पुरूषों से ज्यादा उत्साह से मतदान किया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा "शायद, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि महिलाओं ने पुरुषों की तरह ही उत्साह से मतदान किया है | इस चुनाव में महिलाओं और पुरुषों का मतदान प्रतिशत करीब-करीब बराबर था | इसी से जुड़ा एक और उत्साहवर्धक तथ्य यह है कि आज संसद में रिकॉर्ड 78 (seventy eight) महिला सांसद हैं | मैं चुनाव आयोग को, और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को, बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और भारत के जागरूक मतदाताओं को नमन करता हूँ |"

मन की बात में पीएम ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के एक रिमोट इलाके में एक महिला मतदाता के लिए मतदान केन्द्र बनाने का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को वहां पहुंचने के लिए दोे दिन तक की यात्रा करनी पड़ी थी।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2IZB3lV

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?