कर्नाटक:विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस-जेडीएस के 14 विधायकों को अयोग्य करार दिया

कर्नाटक में बड़े राजनैतिक घटनाक्रम में विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस जेडीएस के 14 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने तक 14 असंतुष्ट विधायकों को तत्काल प्रभाव से अयोग्य करार दिया।

इससे पहले उन्होने 3 अन्य विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था। अब कुल मिलाकर 17 विधायक अयोग्य हो चुके हैं। राज्य में पिछले सप्ताह कांग्रेस-जेडीएस सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाई थी। इसके बाद भाजपा के विधानसभा दल के नेता येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था और उन्हे राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई थी। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2MkBrOb

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?