बिहार में बाढ़: पीएम ने की स्थिति की समीक्षा

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में करीब 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार के 13 जिलों में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से फोन पर बात की और हर संभव सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बातकर विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई है। केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर रही है और हम सभी आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2LLiQeN

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?