बाघों के संरक्षण में भारत सबसे आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 जारी की। रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया में बाघों के लिये सबसे सुरक्षित और सबड़े बड़े पर्यावास क्षेत्रों में से एक के रूप में उभर कर सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में बाघों की संख्या 2014 की 1400 से बढ़कर 2019 में 2977 हो गई है।

वन्य जीव इंसानों के साथ मिलकर रह सकते हैं और पर्यावरण को एक संतुलित आकार दे सकते हैं...इसी संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में बाघ आंकलन रिपोर्ट 2018 जारी की। भारत में वन्यजीवों की स्थिति और पर्यवरण संतुलन को लेकर खुशी जताते हुए पीएम ने कहा कि भारत करीब 3 हजार बाघों के साथ दुनिया के सबसे बड़े और सुरक्षित परिस्थितिकियों में से एक है औऱ ये संकल्प से सिद्धि का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आज मिलकर रहने की ज़रुरत है ना कि अलग रहने की। पीएम मोदी ने कहा कि अगर वन्यजीवों की रक्षा करते हुए उनके संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाए तो देश का आर्थिक और पर्यावरण का विकास, दोनों ही मुमकिन है। इससे देश औऱ सशक्त बनेगा। 

पीएम ने कहा कि  साल 2014 में भारत में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या 692 थी जो 2019 में बढ़कर अब 860 से ज्यादा हो गई है। साथ ही साथ ही कम्यूनिटी रिज़र्व की संख्या भी साल 2014 के 43 से बढ़कर अब सौ से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही जलवायु संरक्षण और पर्यावरण के प्रति संकल्पों की दिशा में बेहतरीन काम करते हुए भारत आज दुनिया के तमाम देशों के बीच फ्रंटरनर  के तौर पर उभर कर आया है। उत्सर्जन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत तय समयसीमा से पहले अपने लक्ष्यों  को हासिल कर रहा है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हम चाहें तो वन्य जीवों के साथ पृथ्वी पर एक संतुलित जीवन जी सकते हैं। ऐसा बिल्कुल मुमकिन है कि इंसानों के लिए जगह बने औऱ वन्यजीवों का दायरा भी बढ़े और गिर के जंगलों में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या इसका बेहतरीन उदाहरण है।

वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बाघ परियोजना की कामयाबी के लिए देश की सांस्कृतिक परंपरा को श्रेय दिया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व को बेहतरीन प्रबंधन और निर्धारण के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि केवल टाइगर जिंदा है, से काम नहीं चलेगा। बाघों के संरक्षण की कोशिशों में और तेजी आनी चाहिए।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2ymJtOi

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?