वी.जी. सिद्धार्थ का शव मंगलुरू में बरामद

'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक वी.जी. सिद्धार्थ का शव मंगलुरू में बरामद हो गया है। वी. जी. सिद्धार्थ सोमवार से लापता थे। सिद्धार्थ कर्नाटक के पूर्व सीएम एस एम कृष्णा के दामाद थे। कैफे कॉफी डे के संस्थापक का शव कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी में बुधवार को मिला। उनका शव उल्लाल के निकट नदी किनारे आ गया था और स्थानीय मछुआरों ने उसे निकाला। राज्य सरकार उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रही थी। सिद्धार्थ की तलाश के लिए पुलिसकर्मी, मछुआरे सहित लगभग 200 लोग लगाए गए थे। लापता होने के पहले सिद्धार्थ ने अपने आखिरी खत में कई समस्याओं का जिक्र किया था। पत्र में कंपनी को हो रहे नुकसान और भारी कर्ज की बात की गई थी। इसके अलावा आयकर विभाग के एक पूर्व डीजी के दबाव की भी चर्चा थी। हालांकि आयकर विभाग ने उन्हें आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। 

 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2GDbBBg

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?