कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस.जयपाल रेड्डी का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में निधन हो गया। जयपाल रेड्डी 77 साल के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। कल रात उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद में एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में जन्मे जयपाल रेड्डी कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में चर्चित थे। जयपाल रेड्डी यूपीए सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री रह चुके हैं।

2009 लोकसभा चुनाव में वह चेवेल्ला सीट से सांसद चुने गए थे। जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने आपातकाल के दौरान कांग्रेस छोड़ दी थी और जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 1999 में उनकी 21 साल बाद कांग्रेस में वापसी हुई। वह यूपीए के दोनों कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/32Z57X8

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?