भारत ने पाक गोलीबारी का किया सख्त विरोध

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन से भारतीय नागरिक की मौत पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन को 'डिमार्श'  भेजकर संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में बुरी तरह से जख्मी एक महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। ये  महिला मंगलवार देर रात पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए मोर्टार की चपेट में आ जाने गंभीर रूप घायल हो गई थी।

पिछले कई दिनों से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग की ज़द में स्थानीय लोग हैं जिससे वहां दहशत फैली हुई और वो अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं।
 



from DDNews Feeds https://ift.tt/2YisFrc

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?