देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर

देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है । खास तौर पर असम , बिहार और छत्तीसगढ में लाखों लोग प्रभावित है । पानी का सबसे ज्यादा कहर असम और बिहार में दिख रहा है। असम के कई जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं तो वहीं बिहार के भी एक बड़े इलाके के लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा और जगदलपुर में भी बचाव दल सक्रिय हैं। बाढ़ से 13 जिलों में 88 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है।

पांच नदियां - बागमती, बूढी गंडक, कमला बलान, अधवारा और खिरोई नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।बिहार के दरभंगा के ये दृश्य देखिए यहां बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, रेल लाइन और रोड पानी में डूब गयी है, बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में उच्चअधिकारियों के साथ बैठक कर बिहार में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं छत्तीसगढ़ में जगदलपुर और सुकमा के इलाके में लोग बाढ़ से परेशान हैं।

जगदलपुर में 30 लोग एक रिसॉर्ट में फंस गए, जिन्हें राहत दलों ने बचाया, वहीं सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों ने मानव चैन बनाकर लोगों को पानी में डूब चुके राजमार्ग को पार करने में मदद की। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के भी कई इलाकों में लोग मॉनसून की मार झेल रहे हैं, नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं. 

मध्यप्रदेश के बस्तर इलाके में भी बाढ़ का कहर है तो वहीं गुजरात के कच्छ इलाके में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिल्ली में भी यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना तटीय और निचले इलाकों में सावधानी बरती जा रही है।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2OwfYo0

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?