महाराष्ट्र के धुले में आग, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन फैक्ट्री में आज सुबह कई सिलेंडर फटने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 58 लोग घायल हो गए। शिरपुर तालुका के वाघदी गांव स्थित फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर घटना के वक्त मौजूद थे। हादसा सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धुले में एक रसायन फ़ैक्टरी में हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा - महाराष्ट्र के धुले में एक रसायन फ़ैक्टरी में हुए धमाके के कारण हुई मौतों से बहुत व्यथित हूं। मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस से बात की है। राज्य सरकार, पीड़ित लोगों और परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मेरी कामना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2ZCO2iB

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?