चंद्रयान-2 इतिहास रचने से सिर्फ 11 दिन दूर

भारत का चंद्रयान-2 इतिहास रचने से सिर्फ 11 दिन दूर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि 28 अगस्त को चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है। चंद्रयान-2 ने बुधवार सुबह 9.04 बजे चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया। अब यह अगले 2 दिनों तक इसी कक्षा में चांद के चक्कर लगाएगा। इसके बाद 30 अगस्त को चौथी और 1 सितंबर को पांचवी कक्षा में प्रवेश करेगा।

दो सितंबर को विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर यान से अलग हो जाएंगे। विक्रम लैंडर 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।. साथ ही इसरो ने कहा कि 20 अगस्त को चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 का प्रवेश कराना वैज्ञानिकों के लिए चुनौतीपूर्ण था। लेकिन हमारे जांबाज वैज्ञानिकों ने इसे बेहद कुशलता और सटीकता के साथ पूरा किया था।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2ZvIczB

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?