चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 की कक्षा के परिधि को और छोटा करने का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। इस कार्य को आज देर शाम 6 बजकर अठारह मिनट पर पूरा किया गया। अब चांद का चक्कर काट रहा चंद्रयान द्वीतीय चंद्रमा के और करीब आ गया है और इसकी परिधि का रुप अंडाकार से गोल होती जा रही है।

इससे पहले 28 अगस्त को चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की तीसरी कक्षा में सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर प्रवेश किया था। दो दिनों के बाद आज कक्षा में चक्कर लगाने के बाद आज चौथी बार चंद्रयान-2 चंद्रमा के और निकट जाएगा। इसके बाद चंद्रयान-2 पांचवीं और अंतिम बार अपनी कक्षा 1 सितंबर को बदलेगा।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2Zr6rUn

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?