हांगकांग: लोकतंत्र कार्यकर्ता जोशुआ वांग गिरफ्तार

हांगकांग में लोकतंत्र का समर्थन कर रहे प्रमुख कार्यकर्ता जोशुआ वोंग को आज गिरफ्तार किया गया। ये गिरफ्तारी शनिवार को होने वाली रैली के एक दिन पहले हुई, जिसे पुलिस ने प्रतिबंधित कर दिया था। लोकतंत्र समर्थक जोशुआ वोंग को इससे पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि ये विरोध शुरू में विवादास्पद प्रत्यर्पण बिल के खिलाफ था, जिसे अब निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद की रैलियां एक व्यापक लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में विकसित हुईं। जिसमें लोकतांत्रिक सुधार और कथित पुलिस क्रूरता की जांच की मांग की गई।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2ZChXaE

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?